47 की शमिता शेट्टी को मिला नया प्यार? इस टेक्नो म्यूजिक आर्टिस्ट के साथ हो रहे अफेयर के चर्चे

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Feb, 2026 04:28 PM

shamita shetty found new love name linked to a techno music artist

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लगता है 47 की एक्ट्रेस को फिर से नया प्यार मिल गया है। इस बार उनका नाम टेक्नो म्यूजिक आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ जुड़ा है,  जिनके एक खास बर्थडे पोस्ट ने दोनों के रिश्ते को...

मुंबई. एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लगता है 47 की एक्ट्रेस को फिर से नया प्यार मिल गया है। इस बार उनका नाम टेक्नो म्यूजिक आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ जुड़ा है,  जिनके एक खास बर्थडे पोस्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर दीपेश के दिल छू लेने वाले मैसेज के बाद फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या शमिता को एक बार फिर प्यार मिल गया है।

SaveClip

क्या शमिता शेट्टी और दीपेश शर्मा कर रहे हैं डेट?

दीपेश शर्मा ने शमिता शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में शमिता की बहन शिल्पा शेट्टी भी नजर आईं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा दीपेश के कैप्शन ने, जिसमें उन्होंने लिखा, “मेरी हमेशा की हंसी की वजह को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। जो मेरी सारी कहानियां जानती है और फिर भी मेरे साथ रहती है। लव यू, मेरी शैम्स्टर।”

 

इस प्यार भरे मैसेज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। फैंस इसे सिर्फ दोस्ती से कहीं ज्यादा मान रहे हैं। शमिता ने भी इस पोस्ट पर “Aww” लिखते हुए रेड हार्ट इमोजी शेयर की, जिससे अटकलों को और हवा मिल गई। हालांकि, अब तक शमिता या दीपेश में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि दोनों डेट कर रहे हैं या सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

 

शमिता शेट्टी का पिछला रिश्ता

इन नए रिलेशनशिप रूमर्स से पहले शमिता शेट्टी का नाम टीवी एक्टर राकेश बापट से जुड़ा था। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस OTT’ के घर में हुई थी और वहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। लेकिन जुलाई 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद शमिता ‘बिग बॉस 15’ में नजर आईं, जहां कुछ हफ्तों बाद राकेश बापट भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे।

2023 में भी शमिता का नाम एक बार फिर चर्चा में आया, जब एक पार्टी के बाहर आमिर अली के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आमिर उन्हें गाल पर किस करते नजर आए। हालांकि, दोनों ने बाद में साफ किया कि वे सिर्फ दोस्त हैं और उनके बीच कुछ भी रोमांटिक नहीं है।

पहले भी जुड़ चुका है नाम

अपने करियर के शुरुआती दौर से ही शमिता शेट्टी का नाम कई सेलेब्रिटीज के साथ जोड़ा जाता रहा है। ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू के बाद उनका नाम उदय चोपड़ा के साथ चर्चा में रहा। इसके अलावा 2012 के आसपास हरमन बावेजा, और बाद में युवराज सिंह व आफताब शिवदासानी के साथ भी उनके अफेयर की अफवाहें उड़ीं। हालांकि, इन सभी रिश्तों को लेकर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और अधिकतर खबरें महज गॉसिप बनकर रह गईं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!